लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस के उपायुक्त और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 26, 2021 21:12 IST

Open in App

मुंबई के पुलिस उपायुक्त अकबर पठान और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिसकर्मी को कारोबारी मनसुख हिरण की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। धोखाधड़ी के आरोपी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता गुरुशरण सिंह चव्हाण पर पिछले साल उपनगरीय मुंबई के अंधेरी एमआईडीसी पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। गुरुशरण "धान से चावल निकालने वाला " धातु उपकरण बेचने के बहाने लोगों के साथ धोखाधड़ी करने से संबंधित एक आपराधिक मामले के आरोपियों में से एक है। उपकरण को लेकर दावा किया गया था कि इसमें चावल को धान से बाहर निकालने के लिए जादुई गुण थे। अधिकारी ने बताया कि अंधेरी में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश पर बुधवार को अंबोली पुलिस ने पठान और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ अवैध वसूली को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी। प्राथमिकी में पुलिस निरीक्षक चीमाजी आधव का नाम है, जो पहले मुंबई पुलिस की अपराध शाखा में तैनात थे। इसके अलावा सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील माने के खिलाफ भी अवैध वसूली का मामला दर्ज किया गया है। सुनील माने को कारोबारी मनसुख हिरण की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया था। यह मामला उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने से जुड़ा हुआ था। चव्हाण ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि तीनों ने धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में उसे नहीं फंसाने के ऐवज में पुलिस मुखबिर के जरिए उससे 17 लाख रुपये लिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?