लाइव न्यूज़ :

ठाणे नगर निगम के वृक्ष प्राधिकरण के एक सदस्य के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 6, 2021 12:17 IST

Open in App

ठाणे (महाराष्ट्र), छह अगस्त पुलिस ने ठाणे महानगर पालिका के वृक्ष प्राधिकरण के एक सदस्य के खिलाफ रंगदारी का मामला दर्ज किया है।

अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका के एक ठेकेदार की शिकायत के बाद राबोडी पुलिस थाने में विक्रांत तावड़े के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 385 (रंगदारी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा ‘‘ ठेकेदार को नालों की सफाई का काम दिया गया था। उसने आरोप लगाया है कि तावड़े ने उन्हें धमकी दी और पैसे मांगे थे। ’’

उन्होंने बातया कि उल्हासनगर वार्ड में इस साल एक मई से 30 मई के बीच नाले साफ करने का काम चल रहा था। इसी दौरान तावड़े ने ठेकेदार से सम्पर्क किया और कहा कि वह वृक्ष प्राधिकरण का सदस्य है। उसने ठेकेदार को अपने कार्यालय आने को कहा।

पुलिस ने कहा, ‘‘ शिकायतकर्ता जब तावड़े के कार्यालय गया, तो उसे उसका फोन अलग रखने को कहा गया। तावड़े ने फिर एक कागज के टुकड़े पर 10 लाख रुपये लिखा और धमकी दी कि अगर यह रकम उसे नहीं दी गई तो वह आरोप लगाएगा कि ठेकेदार को दिए गए कार्य ठीक से नहीं हो रहे हैं और पेड़ों को काटा जा रहा है।’’

उन्होंने बताया कि तावड़े ने 29 जून को एक बार फिर ठेकेदार को अपने कार्यालय बुलाया। तब शिकायतकर्ता ने दोनों के बीच हुई बातचीत रिकॉर्ड कर ली। उस समय तावड़े ने अपनी मांग कम करके छह लाख रुपये कर दी थी। इसके बाद पीड़ित ने अपराध शाखा यूनिट-1 से सम्पर्क किया और शिकायत की, जिसके बाद राबोडी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह