लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया

By भाषा | Updated: January 15, 2021 13:22 IST

Open in App

नोएडा, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्ध नगर मे शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया है। पिछले साल आठ मार्च के बाद यह पहला मौका है जब एक मामले की पुष्टि हुयी है । जनपद में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत होने वाली है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस संक्रमण का एक मामला सामने आया है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,260 पर पहुंच गयी है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के 21 मरीज उपचार के बाद ठीक हुये हैं, जिसके साथ ही जनपद में अब तक 24,952 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

अधिकारी ने बताया कि यहां के विभिन्न अस्पतालों में 217 मरीजों का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 91 लोगों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि शनिवार से जनपद में कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत होगी । उन्होंने बताया कि शनिवार को 600 स्वास्थ्य कर्मियों को पहले चरण में टीका लगाया जायेगा ।

अधिकारी ने बताया कि छह केंद्रों पर टीकाकरण की शुरूआत होगी और इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू