लाइव न्यूज़ :

मप्र के उज्जैन में दो मामलों में रिश्वत लेने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 12, 2021 19:28 IST

Open in App

भोपाल, 12 मार्च मध्यप्रदेश के उज्जैन में लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने दो अलग अलग मामलों में तीन सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ कथित रूप से रिश्वत लेने का मामला दर्ज कर दो लोक सेवकों को गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक (डीएसपी) बसंत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी नीता जैन के लिये लिपिक विजय शक्तावत को 18500 रुपये रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक ठेकेदार ने शिकायत की थी कि नगर निगम में कार्य पूरा करने की बाद सुरक्षा निधि के तौर पर उसके द्वारा जमा की गई रकम वापस करने के एवज में उससे रिश्वत की मांग की गई।

डीएसपी ने बताया कि मुख्य नगरपालिका अधिकारी और लिपिक के खिलाफ संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

लोकायुक्त पुलिस के उपाधीक्षक वेदांश शर्मा ने बताया कि उज्जैन में एक अन्य मामले में लोकायुक्त पुलिस के दल ने राजस्व निरीक्षक राकेश नाथ को महिदपुर में एक व्यक्ति की जमीन की नपती और प्रमाणित करने के एवज में 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए