लाइव न्यूज़ :

दोस्ती करने और बाद में ब्लैकमेल करके रकम वसूलने के आरोप में महिला पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: November 13, 2021 16:59 IST

Open in App

नोएडा (उप्र),13नवंबर नोएडा में सोशल मीडिया पर दोस्ती करने और बाद में लोगों को ब्लैकमेल करके उसने रकम वसूलने का एक गिरोह सक्रिय होने का मामला सामने आया है।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि सेक्टर 41 में रहने वाले दीपक कुमार गुप्ता ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक महिला से डेटिंग एप पर उनकी मुलाकात हुई और दोनों के बीच बातचीत हुई तथा महिला ने उसे ओखला में मिलने के लिए बुलाया।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार वहां पर दोनों की आपसी सहमति से उनके बीच संबंध बने,लेकिन बाद में महिला ने उसको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और पैसे ना देने पर उसे बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी दी। व्यक्ति का आरोप है कि बाद में उसने दबाव में महिला से विवाह कर लिया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के अनुसार इसी बीच उसे पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा है, तथा वह सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कों से दोस्ती कर उन्हें अपने जाल में फंसा कर उन्हें ब्लैकमेल करती है। उन्होंने बताया कि महिला के इस गिरोह में कई लोग शामिल हैं।

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि महिला ने अब तक दर्जनों लोगों के साथ इस तरह की वारदात की है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान