लाइव न्यूज़ :

सफाईकर्मी की करंट लगने से मौत के मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:21 IST

Open in App

नोएडा, 14 जुलाई जनपद गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में सफाई का काम करते समय बिजली का करंट लगने से सफाई कर्मी की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने बिजली विभाग के अधिकारियों व एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

थाना बीटा-2 के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर सिंह ने बताया कि मनोज नामक युवक को एच्क्षर गांव में सफाई करते समय करंट लग गया था। दो दिन पूर्व हुई इस घटना में उसकी मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि मृतक की पत्नी हेमलता ने शेखर प्रधान नाम के व्यक्ति तथा बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि महिला का आरोप है कि शेखर ने मार्केट में लोहे का बूथ बना रखा है जिसमें उसने अवैध रूप से बिजली का कनेक्शन कराया है। बिजली की तार कटने की वजह से बूथ में करंट आ गया जिसकी वजह से मनोज को करंट लगा तथा उनकी मौत हो गई। महिला ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल