लाइव न्यूज़ :

गरीबों के लिए बनी योजना के अंतर्गत फ्लैट हासिल करने वाले विधायक पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: January 11, 2021 01:07 IST

Open in App

नागपुर, 10 जनवरी महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के एक भाजपा विधायक पर नागपुर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट (एनआईटी) के तहत बेघर लोगों के लिए बने दो फ्लैटों को हासिल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक स्थानीय अदालत के आदेश पर मामला दर्ज हुआ है।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि चिमुर विधायक कृति कुमार ऊर्फ बंटी मितेश भानगड़िया के खिलाफ नागपुर में इमामबाड़ा और सक्करदारा पुलिस थाने में प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं। न्यायिक मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश के बाद मामले दर्ज किये गये।

विधायक के खिलाफ नागपुर के रहनेवाले एक व्यक्ति तरुण परमार ने शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “इमामबाड़ा और आयुर्वेदिक लेआउट इलाकों में 2007 और 2009 के बीच दो फ्लैट हासिल करने के लिये भानगड़िया ने एनआईटी को झूठे हलफनामे दिये थे। इस योजना का उद्देश्य बेघरों को आश्रय उपलब्ध कराना था।”

हलफनामे में भानगड़िया ने यह झूठा दावा किया था कि उनका कोई घर, फ्लैट या भूखंड नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित