लाइव न्यूज़ :

मेरठ में युवक की पिटाई करने के आरोप में हिंदू जागरण मंच के नेता पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 20, 2021 11:59 IST

Open in App

मेरठ, 20 सितंबर उत्तर प्रदेश के मेरठ में छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक की कथित रूप से चप्पलों से पिटाई करने और उसे मुर्गा बनाने के मामले में स्थानीय पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही और उनके साथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जिस लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में युवक को पीटा गया था, उसने ही सिरोही के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

थाना सिविल लाइन प्रभारी एआर सिद्दीकी ने सोमवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सिरोही और उनके साथी कार्यकर्ताओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की मारपीट से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी के अनुसार अदालत में युवती का बयान भी दर्ज करा दिया गया है।

वहीं, आरोपी सिरोही ने पुलिस पर एकपक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जिस युवक के साथ मारपीट का आरोप उन पर लगाया जा रहा है उसे उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया।

भावनपुर क्षेत्र की दो छात्राओं ने आरोप लगाया था कि 17 सितंबर को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित गोल मार्केट में वह अपने दोस्त के साथ कोल्ड ड्रिंक पी रही थीं तभी सिरोही और अन्य कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उनसे उनके नाम पूछे। इसके बाद उन्होंने युवक की पिटाई शुरू कर दी।

आरोपी युवक दूसरे समुदाय से है।

छात्राओं का आरोप है कि उन पर भी दोस्त को पीटने और उसके खिलाफ मामला दर्ज कराने का दबाव बनाया गया।

गौरतलब है कि जिस युवक की पिटाई की गई थी, उसका इसी मामले को लेकर पुलिस ने पहले धारा 151 में चालान किया था। बाद में छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को सिरोही व अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

थाना प्रभारी सिद्दिकी के अनुसार दोनों छात्राओं ने बताया कि युवक उनका अच्छा मित्र है और उसने उनके साथ छेड़छाड़ नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं