लाइव न्यूज़ :

मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये बाल्टी बांटने के मामले में उम्मीदवार के पति के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:52 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, नौ अप्रैल उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के पुरबलियां गांव में पंचायत चुनाव लड़ रही पत्नी के पक्ष में मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये बाल्टी बांटने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शौकत अली नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अलग घटनाक्रम में ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवार रियासत अली के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को आकर्षित करने के लिये अली पर रठेरी गांव में पार्टी आयोजित करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में नयी मंडी पुलिस थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है।

एक अन्य घटनाक्रम में उम्मीदवार कुमारी फरीन और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । उनके खिलाफ बिना अनुमति के रठेरी गांव में चुनाव सभा करने और जुलूस निकालने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी