मुंबई में दवा इकाई के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

By भाषा | Updated: May 16, 2021 22:02 IST2021-05-16T22:02:39+5:302021-05-16T22:02:39+5:30

A case has been registered against the drug unit in Mumbai for molesting a female employee | मुंबई में दवा इकाई के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

मुंबई में दवा इकाई के खिलाफ महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

मुंबई, 16 मई मुंबई के कांदिवली में एक दवा इकाई के मालिक के खिलाफ एक महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने रविवार को दी।

चारकोप पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता जब दवा इकाई पहुंची तो वहां ताला लगा पाया तब आरोपी ने उसे चाबी लेने के लिए अपने घर बुलाया।

चारकोप पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक मनोहर शिंदे ने कहा, ‘‘20 वर्षीय महिला जब दवा इकाई के मालिक के घर पहुंची तो उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। उसके खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A case has been registered against the drug unit in Mumbai for molesting a female employee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे