लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के मुख्यमंत्री का घेराव करने को लेकर पंजाब के नौ शिअद विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 16, 2021 15:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मार्च हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का यहां विधानसभा के बाहर पिछले हफ्ते घेराव करने की कथित तौर पर कोशिश करने को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब के नौ शिअद विधायकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

प्राथमिकी में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के शरणजीत सिंह ढिल्लों और विक्रम सिंह मजीठिया सहित अन्य विधायकों को नामजद किया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 186 (लोक सेवक को सरकारी कामकाज करने में बाधा पहुंचाना), 323 (जानबूझ कर चोट पहुंचाने के लिए सजा) और 341 (अवैध तरीके से रोकना) सहित अन्य संबद्ध धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया है।

गौरतलब है कि शिअद विधायकों ने 10 मार्च को विधानसभा भवन के बाहर खट्टर का घेराव किया था और केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य विधानसभा में एक प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी।

इसके बाद, हरियाणा विधानसभा सचिवालय ने खट्टर के साथ कथित बदसलूकी करने को लेकर पंजाब के विधायकों के एक समूह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया था।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने इस घटना की सोमवार को निंदा की और सदन को सूचित किया कि पंजाब से शिअद विधायकों के एक समूह ने पिछले हफ्ते हरियाणा के मुख्यमंत्री का उस वक्त कथित तौर पर घेराव करने और उन पर हमला करने की कोशिश की, जब वह मीडिया से बात कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया