लाइव न्यूज़ :

शहडोल में युवती के साथ फार्म हाउस में सामूहिक बलात्कार, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 21, 2021 22:29 IST

Open in App

शहडोल (मप्र), 21 फरवरी मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक फार्म हाउस में 20 वर्षीय एक युवती के साथ कथित तौर पर चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया कि युवती को चार लोगों ने अगवा किया और वे उसे जैतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाड़ाघाट इलाके में एक फार्म हाउस में ले गए और उन्होंने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और 18 -19 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया।

वैश्य ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी युवती को 20 फरवरी को उसके घर के सामने गंभीर अवस्था में फेंक कर फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि पीड़िता ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

वैश्य ने बताया कि युवती की हालत ठीक न होने के कारण उसे पहले जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि क्या एक आरोपी राजनीतिक दल का पदाधिकारी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र