महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 17, 2021 13:50 IST2021-03-17T13:50:32+5:302021-03-17T13:50:32+5:30

A case has been registered against five people for raping a woman | महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

चित्रकूट (उत्तर प्रदेश), 17 मार्च उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक महिला से बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई कि गत पांच मार्च की रात गांव का ही उदय यादव नामक व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसे जबरन खेत में ले जाकर उससे बलात्कार किया। घटना के समय महिला अपने घर में अकेली थी।

उन्होंने कहा कि महिला ने यादव पर बलात्कार करने और उसके साथियों पर उसका सहयोग करने का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A case has been registered against five people for raping a woman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे