लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने पर 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: April 9, 2021 15:21 IST

Open in App

पुणे, नौ अप्रैल पुणे पुलिस ने कोविड महामारी के बीच महाराष्ट्र सरकार द्वारा लगाए गए ताजा प्रतिबंधों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान कोरोना संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में 56 व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को पुणे में लक्ष्मी रोड पर मानव श्रृंखला बनाई थी और मांग की थी कि गैर-जरूरी वस्तुओं की दुकानों को संचालित करने की अनुमति दी जाए।

सरकार के निर्देश के अनुसार, केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही संचालित करने की अनुमति दी जाएगी और दुकानों को 30 अप्रैल तक बंद रखना होगा।

विश्रामबाग थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सुनील टिकोले ने कहा, "हमने पुणे के फेडरेशन ऑफ ट्रेड एसोसिएशन (एफटीएपी) के अध्यक्ष फतहचंद रांका और और 55 अन्य व्यापारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।"

उन्होंने कहा कि महामारी अधिनियम, आपदा प्रबंधन कानून, मुंबई पुलिस कानून और भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, रांका ने व्यापारियों और अन्य संगठनों से अपील की है कि वे शुक्रवार को अपनी दुकानें खोलने के फैसले को टाल दें।

उन्होंने कहा कि पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठकों के बाद दो दिनों तक प्रतीक्षा करने का फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला भले ही कुछ भी हो, सभी व्यापारी सोमवार को अपनी दुकानें खोलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं