लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में पेड़ से टकराई कार, तीन व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: March 16, 2021 00:47 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), 15 मार्च उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में कुम्भीपुर गांव के मोड़ पर सोमवार शाम एक कार सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक का गंभीर हालत में लखनऊ में इलाज चल रहा है।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि खागा कस्बे के रहने वाले कलीम उल्ला (30), गोलू ठाकुर (23), अमित (25) व हेमंत (25) कार में सवार होकर सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे कुम्भीपुर गांव से वापस खागा कस्बा लौट रहे थे, तभी कुम्भीपुर गांव के मोड़ पर उनकी कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई।

उन्होने बताया कि हादसे में कलीम उल्ला (30) की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल अमित व हेमंत की मौत इलाज के दौरान देर शाम कानपुर में हो गयी। गोलू ठाकुर का गंभीर हालत में लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र