लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ में अवैध विस्फोटकों का जखीरा बरामद

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:52 IST

Open in App

पाकुड़, 21जनवरी पाकुड़ में मालपहाड़ी थानाक्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात राजबाँध गाँव के पास विस्फोटकों का जखीरा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक मणिलाल मंडल ने यह जानकारी बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात पश्चिम बंगाल से बाइक के जरिए बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटकों की खेप आने वाली है जिसके आधार पर थाना प्रभारी सुकरू उरांव सदल बल आने वाले रास्ते पर नजर जमाये बैठे रहे।

उन्होंने बताया कि भोर में लगभग तीन बजे पश्चिम बंगाल की ओर से एक बाइक आती दिखायी दी। उन्होंने बताया कि पास आने पर उसे रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार रुकने के बजाय तेजी से भाग निकला।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा पीछा करने पर वह राजबाँध गाँव के बाहर करीब दो सौ मीटर दूर बाइक समेत विस्फोटक भरी बोरियां छोड़कर अंधेरे व कोहरे की आड़ लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने एक बिना नंबर की बाइक व तीन बोरियों में भरे 775 पीस अवैध नियोजेल विस्फोटक जब्त किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस जब्त बिना नंबर की बाइक की इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर बाइक मालिक की तलाश में लग गयी है जिससे कि इस धंधे में शामिल लोगों तक पहुँचा जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर