लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के समीप विस्फोटकों का जखीरा बरामद, तीन लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:26 IST

Open in App

कोलकाता, 15 जुलाई पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारी मात्रा में विस्फोटक और गोला बारुद बरामद किए गए तथा तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने कोलकाता से करीब 30 किलोमीटर दूर शासन से बुधवार को इन लोगों को गिरफ्तार किया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 किलोग्राम विस्फोटक, 20 राउंड गोलियां और 40,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘हम यह पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ कर रहे हैं कि उनकी योजना क्या है और वे किसके लिए काम कर रहे थे। हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनका संबंध कि किसी अंतर राज्यीय या अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों से तो नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनका संबंध रविवार को कोलकाता में गिरफ्तार किए गए जेएमबी आतंकवादियों से है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं