लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में माओवादियों के साथ सुरक्षाकर्मियों की मुठभेड़ के बाद मिला हथियारों का जखीरा

By भाषा | Updated: June 22, 2021 18:32 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 22 जून ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षाकर्मियों एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद जब्त किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि मुठभेड़ स्थल से .303 कैलिबर की एक राइफल, 12 बोर की देशी बंदूक, इन्सास मैगजीन, सात इलेक्ट्रॉनिक डिटोनेटर सहित अन्य चीजें बरामद की गयी हैं।

पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि सूचना मिलने के बाद गोछापारा इलाके के कुंभहारू गांव के समीप रविवार को ओडिशा पुलिस विशेष अभियान समूह और कंधमाल जिला स्वैच्छिक बल ने मिलकर नक्सल-विरोधी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि जब पायलट टीम सोमवार को सुबह इलाके की तलाशी कर रही थी तब माओवादियों ने उस पर भारी गोलीबारी की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस दल ने तत्काल आड़ ली और नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा। जब वे नहीं माने तब सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षार्थ, नियंत्रित तरीके से जवाबी गोलीबारी की। तब नक्सली घने जंगल और दुर्गम क्षेत्र में भाग गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह