ओडिशा: कटक में महानदी ब्रिज से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी
By धीरज पाल | Updated: November 20, 2018 21:08 IST2018-11-20T21:04:57+5:302018-11-20T21:08:07+5:30

ओडिशा: कटक में महानदी ब्रिज से नीचे गिरी बस, 7 लोगों की मौत, रेक्स्यू ऑपरेशन जारी
ओडिशा के कटक में एक भीषण बस दुर्घटना हो गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना कटक में जगतपुर के पास महानदी ब्रिज से बस नीचे जा गिरी। बताया जा रहा है कि इस बस में 30 यात्री सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है।
#UPDATE: 7 people dead after a bus carrying around 30 passengers fell from the Mahanadi bridge near Jagatpur in Cuttack today. Rescue operations underway. #Odishapic.twitter.com/eLqaItdWlQ
— ANI (@ANI) November 20, 2018
इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। एनएनआई एजेंसी के मुताबिक इस बस में करीब 30 लोग सवार थे।
#SpotVisuals: A bus carrying around 30 passengers fell from the Mahanadi bridge near Jagatpur in Cuttack today. Rescue teams present at the spot. More details awaited. #Odishapic.twitter.com/Mkqr00R7DW
— ANI (@ANI) November 20, 2018
इससे पहले उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बेदह दर्दनाक बस हादसा हो गया था। इस बस दुर्घटना में अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा 14 लोग घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल में भेज दिया गया है। इसमें पांच लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा आज तकरीब दोपहर 12:30 बजे हुआ। घटना स्थल पर एसडीआरएफ का 18 सदस्यीय दल पहुंचकर रेक्यू ऑपेरशन कर रहा है।