लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 38 लाख रुपये की ठगी के मामले में एक ‘बिल्डर’ गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी अजमेर-जयपुर रोड पर जमीन के प्लॉट बेचने के नाम पर 38 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक निर्माण कम्पनी के मुख्य प्रबंध निदेशक को जयपुर से गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि अनिल कुमार शर्मा (40) ने 20 साल पहले एक निर्माण कम्पनी की स्थापना की थी और पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी में उसका कार्यालय था। लोगों से पैसे ठगने के लिए वह नई-नई परियोजनाएं शुरू करता था।

कई शिकायतें मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 2018 में शर्मा के खिलाफ जांच शुरू की थी।

पुलिस ने बताया कि लोगों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने बिल्डर से 2012 से 2014 के बीच एनएच-8, अजमेर-जयपुर रोड पर ‘आशियाना एनक्लेव’ में प्लॉट खरीदे थे। कई ने यह भी आरोप लगाया कि पूरे पैसों का भुगतान करने के बाद भी उन्हें अब तक कब्जा नहीं मिला।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि शर्मा ने जयपुर में एनएच-8, अजमेर रोड, ‘आशियाना एनक्लेव’ नाम से एक आवास परियोजना शुरू की और झूठे वादों के साथ उसका प्रचार किया।

पुलिस के अनुसार शर्मा ने 17 लोगों से 38 लाख रुपये ठगे।

प्रारंभिक जांच के बाद, शर्मा के खिलाफ 2018 में एक मामला दर्ज किया गया था और जांच के दौरान, बैंक विवरणों को सत्यापित किया गया और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (आर्थिक अपराध शाखा) ओ. पी. मिश्रा ने कहा, ‘‘सरकारी भूमि प्राधिकरण की जांच में पता चला है कि परियोजना ‘आशियाना एनक्लेव’ के नाम पर कोई मंजूरी उसने नहीं दी है। बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि धोखाधड़ी से अर्जित धन का लाभार्थी आरोपी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ आरोपी बार-बार नोटिस के बावजूद जांच में शामिल होने से बच रहा था। उसे पकड़ने के लिए, एक टीम गठित की गई और उसे मंगलवार को जयपुर से गिरफ्तार किया गया। उसे दिल्ली की एक अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे आगे की जांच के लिए एक दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?