लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले एक बिल्डर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 10:49 IST

Open in App

गाजियाबाद (उप्र), 21 जुलाई जिले में एक बिल्डर को धोखाधड़ी से कई फ्लैट बेचकर अपने साथी से 1.25 करोड़ रुपये ठगने और उसका बकाया हिस्सा देने से इनकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

थाना अधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने बिल्डर सुधीर मलिक (42) को शालीमार गार्डन कॉलोनी स्थित उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया। मलिक को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। अपने ‘कारोबारी साझेदार’ सुनील कुमार को कथित तौर पर धोखा देने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित पाठक के आदेश पर मलिक, उसकी पत्नी और अन्य के खिलाफ पांच जून को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उन्होंने बताया कि साहिबाबाद में 250 वर्ग गज जमीन पर बने विक्रम एन्क्लेव के मालिक मलिक और कुमार के बीच फ्लैट बनाने को लेकर एक समझौता हुआ था। समझौते के तहत, कुमार ने उस जमीन पर 16 फ्लैट बनाए। मलिक ने कथित तौर पर सभी फ्लैट बेच दिए और कुमार को केवल 16 लाख रुपए दिए। फर्जीवाड़े का पता लगाने के लिए पुलिस ने समझौते के दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि इमारत का नक्शा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत नहीं किया गया था और इसे अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर तथा मुहर का उपयोग करके पारित किया गया था।

मलिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (जालसाजी), 406 (विश्वास का आपराधिक उल्लंघन), 467 (महत्वपूर्ण सुरक्षा को लेकर धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी करना) और 471 (जाली दस्तावेज या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड का असली की तरह उपयोग करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया