बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन पुल धंसा, दबने से एक मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल, स्थिति चिंताजनक 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 21, 2026 16:24 IST2026-03-21T16:24:03+5:302026-03-21T16:24:03+5:30

इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, विजय सिंह पथ से ढिबरा तक सड़क और पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुल का ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। 

A bridge under construction in Patna, the capital of Bihar, collapsed; one laborer was critically injured after being trapped beneath the debris, and his condition remains critical. | बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन पुल धंसा, दबने से एक मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल, स्थिति चिंताजनक 

बिहार की राजधानी पटना में निर्माणाधीन पुल धंसा, दबने से एक मजदूर हुआ गंभीर रूप से घायल, स्थिति चिंताजनक 

पटना: बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कडी में शनिवार को राजधानी पटना से सटे दानापुर स्थित ढिबरा इलाके में निर्माणाधीन पुल अचानक भरभराकर गिर गया। अचानक हुए इस हादसे में दो मजदूरों के मलबे में दब गए। इस घटना ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, विजय सिंह पथ से ढिबरा तक सड़क और पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान पुल का ढांचा ताश के पत्तों की तरह ढह गया। 

मलबे में दबे मजदूरों में से एक को जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, दूसरा मजदूर पुलिया के नीचे छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुल का निर्माण बिना मजबूत बेस और पिलर के सीधे मिट्टी पर किया जा रहा था।

आरोप है कि निर्माण में सरिया का इस्तेमाल नहीं किया गया और घटिया सामग्री लगाई जा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक इलाके में इसी तरह के दो पुल बनाए जा रहे थे, जिनमें से एक गिर चुका है, जबकि दूसरा भी उसी कमजोर तकनीक से तैयार किया जा रहा है, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही प्रशासन से दूसरे निर्माणाधीन पुल की तत्काल जांच कराने और काम रोकने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो। स्थानीय निवासी रामजी सिंह, सुदर्शन कुमार सहित अन्य लोगों ने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि दूसरे पुल की तुरंत जांच कराई जाए और निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए ताकि भविष्य में किसी और की जान न जाए।

Web Title: A bridge under construction in Patna, the capital of Bihar, collapsed; one laborer was critically injured after being trapped beneath the debris, and his condition remains critical.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे