लाइव न्यूज़ :

आजादी से पहले के विविध प्रतिष्ठित ब्रांड की मूल कहानियां बताती एक किताब

By भाषा | Updated: November 12, 2021 13:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर एक नयी किताब में भारतीय उपमहाद्वीप में आजादी से पहले के कई ब्रांड की सफलताओं और विफलताओं के पीछे के कारणों की पड़ताल की गई है। इसमें उपभोक्ता वस्तुओं से लेकर उपभोग्य सामग्रियों तक, घरेलू उपयोगिताओं के सामान से लेकर प्रसाधन सामग्री और भारी उद्योगों से लेकर चिकित्सा आपूर्ति तक के बारे में जानकारी दी गई है।

हैचेट इंडिया द्वारा प्रकाशित ''ब्रांडेड इन हिस्ट्री: फ्रेश मार्केटिंग लेसन्स फ्रॉम विंटेज ब्रांड्स'', लेखक-फिल्म निर्माता राम्या राममूर्ति द्वारा लिखी गई है। यह किताब ''हमारे द्वारा उपभोग किए गए ब्रांड के माध्यम से हमारे देश के इतिहास की अवधि की पड़ताल'' का दावा करती है।

पुस्तक में पाठकों को बताया गया है कि 1847 और 1947 के बीच कैसे विविध औपनिवेशिक भारतीय घरेलू और विदेशी ब्रांड का ''उत्पादन, वितरण और विपणन किया गया था। यह वो समय था जब ब्रांड की अवधारणा अपनी प्रारंभिक अवस्था में थी।''

एक वक्तव्य में बताया गया कि किताब में ‘‘लक्स साबुन, जबाकुसुम तेल, वुडवर्ड ग्राइप वॉटर, एटलस साइकिल, डालडा’’ आदि ब्रांड का विवरण है।

इस 296 पन्नों वाली पुस्तक की कीमत 499 रुपये है। यह फिलहाल ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल