डल झील में भाजपा नेताओं, मीडिया कर्मियों से भरी नौका डूबी

By भाषा | Updated: December 13, 2020 17:18 IST2020-12-13T17:18:12+5:302020-12-13T17:18:12+5:30

A boat filled with BJP leaders and media personnel drowned in Dal Lake | डल झील में भाजपा नेताओं, मीडिया कर्मियों से भरी नौका डूबी

डल झील में भाजपा नेताओं, मीडिया कर्मियों से भरी नौका डूबी

श्रीनगर, 13 दिसंबर जिला विकास परिषद (डीडीसी) चुनाव के लिए प्रचार के दौरान यहां डल झील में भाजपा कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से भरी एक नौका (शिकारा) रविवार को डूब गई। अधिकारियों ने यहां जानकारी दी।

हालांकि इस हादसे में सभी लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब नाव झील के तट के नजदीक पहुंच गयी थी।

स्थानीय लोगों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के जवानों और पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को बचाया।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शिकारा रैली का नेतृत्व कर रहे थे। वह जम्मू-कश्मीर में डीडीसी चुनाव के लिए भाजपा प्रभारी हैं। भाजपा नेता तरुण चुग और शाहनवाज हुसैन भी रैली में मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A boat filled with BJP leaders and media personnel drowned in Dal Lake

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे