लाइव न्यूज़ :

जापानी पीएम की यात्रा स्थगित होने पर ममता बनर्जी का हमला, कहा, 'ये हमारे देश पर एक धब्बा'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 13, 2019 15:18 IST

Mamata Banerje: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि जापानी पीएम की यात्रा स्थगित करने को लेकर देश पर धब्बा बताया है

Open in App
ठळक मुद्देममता ने सीएबी के खिलाफ सोमवार को कोलकाता में एक विशाल रैली के आयोजन का किया ऐलानजापानी पीएम की यात्रा को स्थगित होने को ममता ने देश पर एक धब्बा करार दिया

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नागरिकता संशोधन बिल पर अपना रुख कड़ा करते हुए सोमवार को इस बिल के खिलाफ कोलकाता में एक बड़ी रैली करने की घोषणा की है। 

ममता ने शुक्रवार को इस विवादास्पद कानून का विरोध करने के लिए राज्य भर में कई विरोध कार्यक्रमों की घोषणा की।

जापानी पीएम की यात्रा रद्द होना भारत पर एक धब्बा: ममता

कैब को लेकर असम में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पीएम मोदी के साथ गुवाहाटी में प्रस्ताविक बैठक के स्थगित होने को लेकर भी ममता ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'ये हमारे देश पर एक धब्बा होगा।'

ममता ने कहा, 'केंद्र राज्यों को कैब लागू करने पर कर रही मजबूर'

ममता ने केंद्र पर गैर-बीजेपी शासित राज्यों को सीएबी को लागू करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए कहा, 'हम बंगाल में एनआरसी और नागरिकता बिल को लागू होने की इजाजत कभी नहीं देंगे। भले ही संसद ने इसे पास कर दिया है लेकिन हम इस संशोधित अधिनियम को लागू नहीं करेंगे।'

ममता ने कहा, 'नागरिकता बिल भारत को बांटने का काम करेगा। जब तक हम सत्ता में हैं, तब तक राज्य के एक भी व्यक्ति को देश नहीं छोड़ना पड़ेगा।'

बुधवार को राज्यसभा से पारित होने के बाद गुरुवार को राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही नागरिकता संशोधन बिल कानून बन गया है। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक उत्पीड़न का शिकार होकर आने वाले गैर-मुस्लिम शरणार्थियों को भारतीय नगारिकता दिए जाने का प्रावधान है। 

टॅग्स :ममता बनर्जीनागरिकता संशोधन बिल 2019जापान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?