लाइव न्यूज़ :

रेलवे के विस्टाडोम डिब्बों से पश्चिमी घाट का दिखाई देगा मनमोहक दृश्य

By भाषा | Updated: July 11, 2021 17:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जुलाई दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को नयनाभिराम पश्चिमी घाटों का दर्शन कराने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों में दो विस्टाडोम डिब्बे लगाए हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े के अनुसार इस ट्रेन का मार्ग पश्चिमी घाट, विशेष रूप से सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य घाट खंड से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह खंड दर्शनीय है, पहाड़ों, घाटियों, हरियाली के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। मॉनसून में इस इस क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ जाती है।’’

हेगड़े ने कहा कि ट्रेन में दो विस्टाडोम डिब्बे होंगे। प्रत्येक डिब्बे में 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसकी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं जबकि चौड़ी और बड़ी खिड़कियों से यात्रियों को बाहर का नजारा साफ-साफ दिखेगा।

उन्होंने बताया कि विस्टाडोम डिब्बों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्टरी द्वारा एलएचबी (लिंके-हॉफमैन-बुश प्लेटफॉर्म-टेक्नोलॉजी) पर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें शीशे की छत हैं जिससे यात्री खुले आसमान का नजारा देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिब्बों के भीतर यात्रियों के लिए कुछ अन्य सुविधाएं भी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा