लाइव न्यूज़ :

रेलवे के विस्टाडोम डिब्बों से पश्चिमी घाट का दिखाई देगा मनमोहक दृश्य

By भाषा | Updated: July 11, 2021 18:47 IST

Open in App

बेंगलुरु, 11 जुलाई दक्षिण पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को नयनाभिराम पश्चिमी घाटों का दर्शन कराने के लिए बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में दो विस्टाडोम डिब्बे लगाए हैं।

दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अनीश हेगड़े के अनुसार इस ट्रेन का मार्ग पश्चिमी घाट, विशेष रूप से सकलेशपुर-सुब्रह्मण्य घाट खंड से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा, ‘‘यह खंड दर्शनीय है, पहाड़ों, घाटियों, हरियाली के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं। मानसून में इस इस क्षेत्र की सुंदरता और बढ़ जाती है।’’

ट्रेन में दो विस्टाडोम डिब्बे होंगे। प्रत्येक डिब्बे में 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसकी सीटें 180 डिग्री तक घूम सकती हैं जबकि चौड़ी और बड़ी खिड़कियों से यात्रियों को बाहर का नजारा साफ-साफ दिखेगा।

विस्टाडोम डिब्बों का निर्माण चेन्नई में इंटीग्रल कोच फैक्टरी द्वारा एलएचबी (लिंके-हॉफमैन-बुश प्लेटफॉर्म-टेक्नोलॉजी) पर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें शीशे की छत हैं जिससे यात्री खुले आसमान का नजारा देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त डिब्बों के भीतर यात्रियों के लिए कुछ अन्य सुविधाएं भी हैं।

प्रत्येक डिब्बे में सीसीटीवी कैमरे, आग बुझाने के उपकरण, एलईडी डिस्प्ले, ओवन और रेफ्रीजरेटर, मिनी पेंट्री, प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्ज करने जैसी सुविधाएं भी हैं। डिब्बों के दरवाजे स्वत: ही खुलने और बंद होने वाले हैं। साथ ही जैव शौचालय भी बनाए गए हैं।

ट्रेन से यात्रा करने वाली मंगलुरु की एक महिला ने कहा कि जब उन्हें पता चला कि मंगलुरु और यशवंतपुर के बीच एक ट्रेन में विस्टाडोम डिब्बे लगाए गए हैं तो उन्होंने इससे सफर करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘‘खुशी है कि मुझे टिकट भी मिल गया।’’

डिब्बों के भीतर जीपीएस आधारित ध्वनि विस्तारक यंत्र लगाए गए हैं और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए ब्रेल के संकेतक भी हैं। डिब्बों के भीतर सामान रखने के लिए समुचित जगह भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल