लाइव न्यूज़ :

ईवीएम की सुरक्षा पर सवालः राजस्थान में सड़क पर लावारिस पड़ी मिली बैलेट यूनिट, दो अधिकारी सस्पेंड

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 8, 2018 10:33 IST

राजस्थान के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद इलाके में एक ईवीएम बैलेट यूनिट सड़क पर पड़ी मिली। देखिए वीडियो...

Open in App

राजस्थान के किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहबाद इलाके में एक बैलट यूनिट सड़क पर पड़ी मिली। सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद ईवीएम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में लापरवाही के आरोप में दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल बैलेट यूनिट को किशनगंज के स्ट्रांग रूम में रख दिया गया है। इससे पहले राजस्थान के आदर्श नगर से भी एक वीडियो वायरल हुआ था जहां एक बीजेपी नेता के घर के सामने ईवीएम रखी हुई दिखाई गई थी।

यह भी पढ़ेंः- बीजेपी कैंडिडेट के घर से मिला EVM, वायरल वीडियो में देखें, क्या सच में चुनाव निष्पक्ष है

छत्तीसगढ़ में हुई गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर जिले में स्ट्रांग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो सुरक्षा कर्मियों को निलंबित किया गया है। बस्तर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को दूरभाष पर भाषा को बताया कि जिला मुख्यालय जगदलपुर के धरमपुरा स्थित महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाये गए स्ट्रांग रूम परिसर में लैपटॉप लेकर प्रवेश करने के मामले में पुलिस ने उमापति तिवारी, विजय मरकाम और एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है।

राजस्थान में मिली थी एक और ईवीएम

राजस्थान में सात दिसम्बर को विधान सभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि बीजेपी के एक उम्मीदवार के घर में कथित तौर पर ईवीएम मशीन पाया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के नेता अंकित लाल ने भी ट्विटर पर शेयर किया है। जिस वीडियो को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने रिट्वीट किया है।

गौरतलब है कि राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों के लिए शुक्रवार को अच्छी तादाद में भारी उत्साह के साथ 72.17 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अब परिणाम 11 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावराजस्‍थान चुनावचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया