लाइव न्यूज़ :

सभी वर्गों को साधने वाली संतुलित मंत्रिपरिषद बनेगी: डोटासरा

By भाषा | Updated: November 21, 2021 14:51 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवंबर राजस्थान के अशोक गहलोत मंत्रिपरिषद में फेरबदल को सभी वर्गों को साधने वाला बताते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रविवार को कहा कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं के अनुरूप फैसला किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 2023 में राज्य में फिर कांग्रेस सरकार बनाएगी।

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में डोटासरा ने मंत्रिपरिषद फेरबदल पर कहा, ‘‘अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिलाओं सब को प्रतिनिधित्व दिया गया है। आम कार्यकर्ता में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं के भावनाओं के अनुरूप निर्णय किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सब लोग एक नई ताकत के साथ में जो अच्छा शासन हमारी सरकार दे रही है जो हमारी सरकार की योजनाएं हैं, उनका हम गांव ढाणी जाकर प्रचार-प्रसार करेंगे संगठन के कार्यकर्ताओं के माध्यम से।’’ उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साधते हुए संतुलित मंत्रिपरिषद का गठन किया जा रहा है और 2023 में राज्य में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उन्होंने किसी भी विधायक में नाराजगी की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि अभी कई जिम्मेदारियां मिलेंगी .. जिला अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष बनेंगे, प्रकोष्ठ बनेंगे, सबको समायोजित किया जाएगा और सबको जिम्मेदारी दी जाएगी।

वहीं मंत्रिपरिषद से हटाए गए डा. रघु शर्मा ने कहा, ‘‘मैं आलाकमान का आभारी हूं, मुख्यमंत्री का आभारी हूं कि उन्होंने मजबूत चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी।’’ उन्होंने कहा कि फेरबदल में राजनीतिक स्थिति के हिसाब से फैसले होते हैं।

वहीं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बहुत बढ़िया मंत्रिपरिषद बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे राज्य में संवेदनशील व और अच्छा शासन देने का प्रयास करेगी।

वहीं महेश जोशी ने कहा, ‘‘लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी और हम उन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।’’ जोशी को मंत्रिपरिषद में शामिल किए जाने की चर्चा है।

उल्लेखनीय है कि गहलोत मंत्रिपरिषद पुनर्गठन के तहत कुल 15 विधायक रविवार शाम यहां मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल