लाइव न्यूज़ :

डॉक्टर द्वारा मृत घोषित 72 वर्षीय एक व्यक्ति दूसरे दिन पुलिस को मुर्दाघर में जिंदा मिला

By भाषा | Updated: June 22, 2019 19:38 IST

बीना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल मौर्य ने शनिवार को बताया मृतक की पहचान छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे के रहने वाले किशन सोनी के तौर पर की गई है। उसे 14 जून को इलाज के लिये बीना के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर रोशन ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर की लापरवाही की जांच की जायेगी। एसडीएम के एल मीणा ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को भेजी जायेगी और इसके बाद ही दोषी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई की जायेगी।

मध्यप्रदेश के सागर जिले के बीना कस्बे के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित 72 वर्षीय एक व्यक्ति दूसरे दिन पुलिस को मुर्दाघर में जिंदा मिला। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बीना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अनिल मौर्य ने शनिवार को बताया मृतक की पहचान छतरपुर जिले के नौगांव कस्बे के रहने वाले किशन सोनी के तौर पर की गई है। उसे 14 जून को इलाज के लिये बीना के शासकीय अस्पताल में भर्ती किया गया था।

20 जून की रात को लगभग 9 बजे अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को इसकी सूचना भेज दी। दूसरे दिन पुलिस टीम मुर्दा घर पहुंची तो उसने किशन को जिंदा देखा और वह कुछ बात करने की कोशिश भी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने तत्काल किशन को अस्पताल पहुंचाया लेकिन उपचार के कुछ देर बाद लगभग साढ़े दस बजे बजे उसकी मौत हो गई। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एसआर रोशन ने कहा कि इस मामले में डॉक्टर की लापरवाही की जांच की जायेगी।

बीना के एसडीएम के एल मीणा ने कहा कि मामले की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ को भेजी जायेगी और इसके बाद ही दोषी डॉक्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई की जायेगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया