लाइव न्यूज़ :

दिल्ली : नाबालिग बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिवार ने लगाया यौन शोषण का आरोप, बिना बताए किया गया अंतिम संस्कार

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 3, 2021 08:23 IST

दिल्ली के पुराने नंगल श्मशान घाट में एक बच्ची के शव का बिना उसके माता-पिता की सहमति के अंतिम संस्कार कर दिया गया । मामले में कई ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया । मृतका के माता-पिता ने बलात्कार का आरोप भी लगाया है ।

Open in App
ठळक मुद्देसंदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद बिना माता-पिता की सहमति के बच्ची के शव तो जलाया गया पुराने नंगल श्मशान घाट पर 200 ग्रामीणों मे विरोध प्रदर्शन किया पुजारी और तीन अन्य लोगों ने बच्ची को मां को बताया था कि करंट से हुई मौत

दिल्ली : दिल्ली  के पुराने नांगल इलाके से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है , जहां के एक श्मशान घाट में 9 वर्षीय बच्ची का कथित तौर पर उसके माता-पिता की सहमति के बिना अंतिम संस्कार कर दिया । घटना का पता तब चला जब बच्ची के माता-पिता ने रात करीब साढ़े दस बजे दिल्ली छावनी स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष में फोन कर उसके जबरन दाह संस्कार और बलात्कार का आरोप लगाया । 

मृतक लड़की के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया । पुराने नंगल में रहने वाले लगभग 200 ग्रामीण ने श्मशान घाट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया । इसी घाट पर लड़की का अंतिम संस्कार किया गया था । 

क्या है पूरा मामला 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि 7 साल की बच्ची अपनी मां को बता कर शाम करीब 5:30 बजे घर से निकली थी । वह श्मशान घाट की वाटर कूलर से ठंडा पानी लाने गई थी । उसी दिन शाम 6:00 बजे श्मशान घाट के पुजारी राधेश्याम व 3 अन्य लोगों ने नाबालिग की मां को मौके पर बुलाया और शव दिखाया । पुजारी और उसके साथियों ने बच्ची की मां को बताया कि वाटर कूलर का पानी पीते समय  करंट लग गया था । उन्होंने लड़की की बाईं कलाई और कोहनी  के बीच जलने के निशान भी दिखाएं । कथित तौर पर उसकी मां को शव दिखाया गया तो लड़की के होठ का रंग भी मिला था ।

पुजारी ने तब लड़की की मां को पुलिस को इस बात की खबर ना देने के लिए मना लिया ।उसने कहा कि अगर मामला पुलिस में चला गया तो शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा और इस दौरान डॉक्टर उसके अंगों को चुरा लेंगे । पुजारी और उसके साथियों ने नाबालिग की मां से कहा कि पुलिस को बताए बिना उसका अंतिम संस्कार करना बेहतर फैसला होगा।

हालांकि बच्ची के माता-पिता ने घटना की सूचना पुलिस को दी ।इसके बाद पोक्सो अधिनियम,भारतीय दंड संहिता और एससी एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था ।पुलिस ने घटना के संबंध में 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसदिल्ली समाचाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी