लाइव न्यूज़ :

अरुणाचल में बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 62 साल के व्यक्ति को 20 साल सश्रम कैद

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:49 IST

Open in App

ईटानगर, 16 दिसंबर अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के खोंसा में बृहस्पतिवार को एक विशेष पोक्सो अदालत ने 62 साल के एक व्यक्ति को नशे की हालत में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 20 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश न्यायमूर्ति एच कश्यप की अदालत ने उनीली चकमा उर्फ अनिल कुमार चकमा पर जुर्माना भी लगाया। अदालत ने इस मामले को चांगलांग में जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण के पास भेजा है ताकि पीड़िता को अरुणाचल प्रदेश पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पर्याप्त मुआवजा मिल सके।

यह वारदात पिछले साल 25 जुलाई की है जब बच्ची बिस्कुट खरीदने गई थी। चकमा ने नशे की हालत में बच्ची को बांस के झुरमुट में ले जाकर दुष्कर्म किया। वहां से गुजर रहे व्यक्ति ने इस बारे में बच्ची की मां को बताया जिसने प्राथमिकी दर्ज कराई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?