लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस के 57 साल के हेड कॉन्स्टेबल की कोरोना से हुई मौत, महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिसकर्मी हो चुके हैं संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 25, 2020 19:42 IST

मुंबई पुलिस ने बताया कि 57 साल के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है, जिसका कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया था।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र में अब तक 6817 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं।मुंबई पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल की शुक्रवार को कोरोना के कारण मौत हो गई।महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कारण 301 लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है और राज्य में अब तक 6817 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 301 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच मुंबई पुलिस के 57 साल के एक हेड कॉन्‍स्‍टेबल की मौत कोरोना के कारण हो गई।

मुंबई पुलिस ने बताया, "57 साल के हेड कॉन्सटेबल की मौत हो गई, जो कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था।" बता दें कि महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

महाराष्ट्र में अब तक 96 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की अवधि के दौरान शनिवार तक कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 15 पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, "महाराष्ट्र में अब तक 15 पुलिस अधिकारियों समेत कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।'' अधिकारी ने कहा कि इनमें से तीन पुलिस अधिकारियों और चार पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

महाराष्ट्र में आए हैं कोरोना के सबसे ज्यादा मामले

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं और राज्य में मुंबई व पुणे सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस से 6817 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 301 लोगों की जान जा चुकी है और 957 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में करीब 25 हजार लोग हो चुके हैं कोरोना संक्रमित

बता दें कि कोरोना वायरस का कहर पूरे देश में फैल चुका है और अब तक 24942 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण 779 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 5209 लोग इस महामारी से ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश छोड़कर जा चुका है और अभी भी भारत में कोरोना वायरस के 18953 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :मुंबई पुलिसमुंबईमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं