लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में निर्माणाधीन पुल की बीम के चार ट्रकों पर गिर जाने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: April 6, 2021 15:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अप्रैल दिल्ली में एक निर्माणाधीन पुल के दो खंभों के बीच सहारा देने के लिए लगाई गई सीमेंट और लोहे की बीम पास खड़े चार ट्रकों पर गिर गई, जिससे 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत गौतम ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग में राम बहादुर एक ट्रक में सो रहा था, तभी यह हादसा होने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अशोक पार्क में रहने वाला बहादुर उत्तर प्रदेश के फतेहपुर का मूल निवासी था और वह खड़े किए जाने वाले ट्रकों की रात में चौकीदारी करता था।

दमकल विभाग ने बताया कि उसे मंगलवार को सुबह आठ बजकर 48 मिनट पर फोन पर इस हादसे की सूचना मिली और दमकल की दो गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं।

पुलिस और केंद्रीकृत दुर्घटना आघात सेवा (सीएटी) एम्बुलेंस के साथ आपदा प्रबंधन दल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को मलबे से बाहर निकाला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल