लाइव न्यूज़ :

कोटा में 40 वर्षीय व्यक्ति की पांच लोगों ने पीट-पीट कर हत्या की

By भाषा | Updated: October 30, 2021 20:00 IST

Open in App

कोटा (राजस्थान), 30 अक्टूबर कोटा के सूर्यनगर इलाके में पांच लोगों ने शराब के नशे में की गई टिप्पणी को लेकर एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मृतक शशि भुमलिया शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के सूर्य नगर का रहनेवाला था। कोटा शहर के पुलिस अधीक्षक विकास पाठक ने बताया कि मृतक की पत्नी रीना ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि शराब के नशे में उसके पति का शुक्रवार सुबह पिंटू उर्फ राकेश नाम के एक पड़ोसी से झगड़ा हो गया था।

पाठक ने बताया कि झगड़े के बाद पिंटू अपने तीन रिश्तेदारों और एक दोस्त के साथ वापस भुमलिया के घर आया और उसे तब तक पीटा, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेहोश भुमलिया को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पिंटू और उसके पड़ोसी रंजीत (33) को सूर्य नगर से तथा आकाश नरवाल (27), विशाल नरवाल (25), शेखर (29) को इंदिरा नगर से गिरफ्तार कर लिया। सभी पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos