लाइव न्यूज़ :

बेटों को कुंए में फेंकने के बाद 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: March 25, 2021 17:49 IST

Open in App

देवास, (मप्र) 25 मार्च मध्यप्रदेश के देवास जिले में 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने पत्नी के घर छोड़कर मायके जाने से कथित तौर पर परेशान होकर अपने दो नाबालिग बेटों को बृहस्पतिवार को कुंए में फेंक दिया और फिर घर आकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली।

बरोठा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र मुकाती ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार सुबह तौला पुरा गांव में हुई। मुकेश रावत ने पहले अपने 10 साल और सात साल के बेटों को कुंए में फेंका और फिर घर पहुंचकर अपने भाई को इस बारे में बताया। इसके बाद उसका भाई तुरंत कुंए पर पहुंचा और ग्रामीणों की सहायता से दोनों लड़कों को कुंए से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस बीच, घर पर मुकेश ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि मुकेश शराब पीने का आदी था और उसका अपनी पत्नी से अक्सर इसको लेकर झगड़ा होता रहता था। इस कारण उसकी पत्नी कुछ समय पहले पति और बच्चों को छोड़कर अपने मायके चली गई थी। इससे मुकेश परेशान रहने लगा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह