लाइव न्यूज़ :

नगालैंड के दीमापुर में गंभीर रोगों के उपचार के लिए 200 बिस्तरों का अस्पताल बनेगा

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:29 IST

Open in App

कोहिमा, पांच जून कोविड-19 मरीजों के लिए आईसीयू और ऑक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की जरूरत को देखते हुए नगालैंड के दीमापुर में जल्द ही 200 बेड का एक अस्पताल खोला जाएगा।

राज्य सरकार 30 करोड़ रुपये की लागत से क्रिश्चियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस एंड रिसर्च (सीआईएचएसआर) में 200 बिस्तर का अस्पताल बना रही है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एस पांगन्यू फोम ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम सीआईएचएसआर परिसर में युद्ध स्तर पर 200 बिस्तर का गंभीर रोग देखभाल केंद्र बना रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पहले से तैयार ढांचे के साथ अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है और कोविड-19 से उबरने के बाद भी इसका इस्तेमाल होगा। इससे दीमापुर और नगालैंड में स्वास्थ्य सुविधा का ढांचा और बेहतर होगा।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अमरदीप एस भाटिया ने बताया कि अस्पताल का निर्माण इसलिए किया जा रहा है क्योंकि एक अस्थायी अस्पताल के विचार को उपयुक्त नहीं माना गया और अस्थायी अस्पताल का भविष्य में उपयोग नहीं किया जा सकता था।

उन्होंने कहा कि इसलिए आधुनिक ढांचे के हिसाब से जल्द से जल्द अस्पताल बनाने का फैसला किया गया और जरूरी मंजूरी मिल जाने पर कुछ सप्ताह में यह तैयार हो गया।

शुरुआत में 176 बिस्तर का अस्पताल बनाने का प्रस्ताव था लेकिन बाद में इसमें बाल चिकित्सा विभाग के लिए 24 बिस्तर जोड़ने का फैसला किया गया। कोविड-19 की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका के चलते यह कदम उठाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू