लाइव न्यूज़ :

अंबाला में 20 वर्षीय एक नवयुवक की दो अज्ञात हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या की

By भाषा | Updated: October 11, 2021 18:23 IST

Open in App

अंबाला, 11 अक्टूबर हरियाणा के अंबाला में सोमवार को दो अज्ञात लोगों ने कथित रूप से 20 साल के एक नवयुवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि जिस नवयुवक की हत्या की गयी है, उसकी पहचान मानव उर्फ उज्ज्वल के रूप में हुई है और वह यहां प्रेम नगर में कपड़े की एक दुकान में काम करता था।

पुलिस ने बताया कि मानव अपने शोरूम के समीप किराने की एक दुकान में आया था, उसी बीच दो अज्ञात हमलावरों ने उसपर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया एवं फिर दोनों वहां से फरार हो गये।

पुलिस के अनुसार, मानव की पीठ एवं पेट में गंभीर जख्म पहुंचा और उसे यहां एक सिविल अस्पताल ले जाया गया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर भेज दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वह उन्हें ढूंढ रही है।

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालना भी शुरू कर दिया है। उसने दावा किया कि आरोपी शीघ्र ही उसकी गिरफ्त में होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा