मुम्बई में 12 वर्षीय एक लड़के ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: February 4, 2021 16:36 IST2021-02-04T16:36:14+5:302021-02-04T16:36:14+5:30

A 12-year-old boy commits suicide in Mumbai | मुम्बई में 12 वर्षीय एक लड़के ने की आत्महत्या

मुम्बई में 12 वर्षीय एक लड़के ने की आत्महत्या

मुम्बई, चार फरवरी मध्य मुम्बई के एंटोप हिल इलाके में 12 वर्षीय एक लड़के ने घर पर कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि घटना बुधवार की है, जब लड़का अपने कमरे में अकेला था। उन्होंने बताया कि बाद में उसके पिता ने लड़के को फंदे पर लटका पाया।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सायन के सरकारी अस्पताल में भेजा गया है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के उचित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। अभी तक किसी तरह की साजिश का कोई संकेत नहीं मिला है।

उन्होंने बताया कि एंटोप हिल पुलिस थाने में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: A 12-year-old boy commits suicide in Mumbai

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे