लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के माउंट कारमेल स्कूल में 100 बिस्तरों वाला एक कोविड उपचार केंद्र खुला

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई अपने तरह की एक अनोखी पहल के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक निजी विद्यालय में 100 बिस्तरों वाला एक कोविड उपचार केंद्र खोला गया है।

दिल्ली के द्वारका के माउंट कारमेल स्कूल के डीन माइकल विलियम्स ने सोमवार को बताया कि इस केंद्र में नर्सों, अर्धचिकित्साकर्मियों एवं चिकित्सकों समेत 75 स्वयंसेवियों की टीम है तथा यह यहां के 100 गिरजाघरों का सामूहिक प्रयास है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हाल ही में इस विद्यालय की इस पहल के लिए प्रशंसा की थी।

वैसे तो सरकारी विद्यालय टीकाकरण एवं कोविड उपचार केंद्रों के रूप में काम रहे हैं लेकिन यह शायद पहली बार है कि किसी निजी विद्यालय ने यह पहल की है।

विलियम्स ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ करीब छह सप्ताह पहले गिरजाघरों के हमारे दोस्तों की मंडली ने इसकी योजना बनानी शुरू की। इसके लिए 100 गिरजाघर साथ आये हैं।’’

उन्होंने बताया कि इस केंद्र में सभी बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन सांद्रक और सिलेंडर की सुविधा होगी तथा स्कूल का ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र एक सप्ताह में चालू हो जाने की संभावना है।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार इस केंद्र में हल्के लक्षण वाले मरीजों का उपचार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो