9 सितंबरः आज ही के दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला था विश्विविद्यालय का दर्जा

By भाषा | Updated: September 9, 2018 11:47 IST2018-09-09T11:47:16+5:302018-09-09T11:47:16+5:30

महान् रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

9th September: Aligarh Muslim University got the status of University | 9 सितंबरः आज ही के दिन अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को मिला था विश्विविद्यालय का दर्जा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की फाइल फोटो

नयी दिल्ली, 9 सितंबर: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय देश के प्रमुख केन्द्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। वर्तमान में जिसे हम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के तौर पर जानते हैं, उस आवासीय शैक्षणिक संस्थान की स्थापना देश के महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने 1875 में एक की थी, जिसे मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कालेज कहा गया और फिर 1920 में नौ सितंबर के दिन इसे केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। 

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय की तर्ज पर ब्रिटिश राज के समय बनाया गया पहला उच्च शिक्षण संस्थान था। इस शिक्षण संस्थान का आदर्श वाक्य है, ‘‘अल्लामल इन्साना मा लम य'आलम' अर्थात ‘‘इनसान को वो सिखाओ जो उसे नहीं आता।’’

1776 : अमेरिकी कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम 'युनाइटेट कॉलोनीज़' से बदलकर युनाइटेड स्टेट्स आफ अमेरिका रखा।

1791 : अमेरिका की राजधानी का नाम आज ही के दिन राष्ट्रपति जार्ज वाशिंगटन के नाम पर वॉशिंगटन डी.सी. किया गया।

1828 : महान् रूसी उपन्यासकार लियो टॉल्सटॉय का जन्म।

1850 : कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।

1850 : प्रसिद्ध हिन्दी लेखक और नाटककार भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म।

1867 : यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने आजादी हासिल की।

1920 : अलीगढ़ के एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया।

1939 : द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वारसा पहुँची।

1940 : जॉर्ज स्टिबिट्ज ने कम्प्यूटर का पहला रिमोट ऑपरेशन शुरू किया।

1945 : प्रथम कंप्यूटर बग की खोज।

1948 : कोरिया गणराज्य की स्थापना।

1954 : अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत।

1965 : तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।

1974 : कारगिल युद्ध में शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का जन्म। उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से नवाजा गया।

1967 : युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।

1968 : भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन।

1982 : कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन।

1991 : तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की. 2008 : सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।

2012 : इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।

Web Title: 9th September: Aligarh Muslim University got the status of University

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे