लाइव न्यूज़ :

बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक 9.99 लाख स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया: केंद्र

By भाषा | Updated: January 21, 2021 21:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 के देशव्यापी टीकाकरण अभियान के छठे दिन शाम छह बजे तक टीका लगवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार 9,99,065 हो गयी है।

मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार को शाम छह बजे तक 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में आयोजित टीकाकरण सत्रों के माध्यम से 1,92,581 लोगों को यह टीका लगाया गया। उसने बताया कि अंतिम रिपोर्ट देर रात तक पूरी तैयार होगी।

मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव डॉ मनोहर अगनानी ने कहा, ‘‘अंतरिम रिपोर्ट के अनुसार कोविड-19 का टीका लगवाने वाले कुल स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या (बृहस्पतिवार शाम छह बजे तक) 9,99,065 पहुंच गयी जिन्हें 18,159 सत्रों में टीका लगाया गया।’’

अगनानी ने कहा कि जहां तक टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभावों (एईएफआई) की बात है तो केवल राजस्थान में अस्पताल में एक व्यक्ति को भर्ती कराये जाने का मामला सामने आया।

उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति जिसे 16 जनवरी को टीका लगाया गया और जिसे 20 जनवरी को इंटरक्रेनियल हैमरेज हो गया था, उसे राजस्थान में उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इसका टीकाकरण से कोई संबंध नहीं है। आज तक मौत का एक भी मामला नहीं आया है।’’

अधिकारी ने कहा कि को-विन सॉफ्टवेयर में सुधार के बाद अब और अधिक सत्र स्थल खोलने की, प्रति स्थल अधिक सत्र आयोजित करने की और स्थानों में बदलाव करने की अनुमति दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है