लाइव न्यूज़ :

ऐप पर अस्पताल के पास 999 दिनों की ऑक्सीजन, अधिकारी ने कहा आधी रात तक चलेगा स्टॉक

By भाषा | Updated: May 5, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली कोरोना ऐप’ ने बुधवार को दिखाया कि ईस्ट ऑफ कैलाश में स्थित नेशनल हार्ट इंस्ट्टीयूट के पास करीब एक हजार दिनों का ऑक्सीजन का स्टॉक है।

ऐप पर निजी अस्पताल के सामने वाले कॉलम में सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर बताया गया कि उसके पास “999 दिनों और 23 घंटे” का ऑक्सीजन का स्टॉक है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने पूछने पर बताया कि उनके पास दोपहर दो बजकर 45 मिनट पर 952 घन मीटर ऑक्सीजन बची है।

उन्होंने कहा, “ स्टॉक आधी रात तक चल सकता है। रात करीब 11 बजे रिफिल होना है।”

‘दिल्ली कोरोना ऐप’ दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों और वेंटिलेटरों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराता है। इस पर बुधवार से अस्पतालों में उपलब्ध ऑक्सीजन की स्थिति भी दिखनी शुरू हो गई है।

दिल्ली के अस्पताल कोरोना वायरस के मामलों में बेहताशा बढ़ोतरी के बीच जीवन रक्षक गैस की किल्लत से दो-चार हो रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया