लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,974 नए मामले, 143 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 27, 2021 20:56 IST

Open in App

मुंबई, 27 जून महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 9,974 नए मामले आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 60,36,821 हो गयी, वहीं संक्रमण से 143 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,21,286 हो गयी है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बताया।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 8,562 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 57,90,113 हो गयी है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,22,252 है। मुंबई में 739 नए मामले आये हैं और 13 लोगों ने कोरोना वायरस के संक्रमण से दम तोड़ा है। इससे मुंबई में संक्रमितों की संख्या 7,20,349 और मृतक संख्या 15,396 हो गयी है।

रिपोर्ट के अनुसार उपनगरीय शहरों समेत मुंबई संभाग में 2,188 नए मामले जुड़े हैं और 25 लोगों की मौत हुई है जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,89,869 हो गयी है और मृतक संख्या 31,858 हो गयी है। नासिक संभाग में पिछले 24 घंटे में 653 नए मामले आये, जिनमें 373 नए मामले अहमदनगर जिले से और 161 मामले नासिक जिले से हैं। पुणे संभाग में 2,575 नए मामले आये जिसमें 929 सतारा जिले से और 587 पुणे जिले से हैं। कोल्हापुर संभाग में 3,821 नए मामले आये।

औरंगाबाद संभाग में 222 नए मामले, लातूर संभाग में 235, अकोला संभाग में 176 और नागपुर संभाग में 104 नए मामले आये। विभाग ने बताया कि 2,10,866 नयी जांच के साथ महाराष्ट्र में अब तक 4,10,42,198 नमूनों की जांच हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस