लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 997 नए मामले, चिरंजीवी संक्रमित नहीं पाए गए

By भाषा | Updated: November 13, 2020 10:20 IST

Open in App

हैदराबाद, 13 नवंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 997 नए मामले सामने आए और महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2.56 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 1,397 पर पहुंच गई। राज्य सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकार की ओर से जारी एक बुलेटिन में दिए गए 12 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में संक्रमण के 169 मामले, मेडचल मलकाजगिरी में 85 और रंगारेड्डी में 66 नए मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार अभी 17,094 मरीज उपचाराधीन हैं।

इस बीच तेलुगु फिल्मों के अभिनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के. चिरंजीवी की जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।

हाल ही में उन्होंने कहा था कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

अभिनेता ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों ने उनकी तीन अलग-अलग जांचे की जिसमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इससे पहले की गई जांच में जो परिणाम सामने आया था वह आरटी-पीसीआर किट की खराबी का नतीजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन