लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र बोर्ड में 12 वीं कक्षा में 99.6 फीसदी छात्र पास

By भाषा | Updated: August 3, 2021 17:36 IST

Open in App

पुणे, तीन अगस्त महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मंगवलवार को 12 वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जिसमें 99.63 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुये हैं ।

महाराष्ट्र प्रदेश माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) के अध्यक्ष दिनकर पाटिल ने बताया कि उच्चतर माध्यमिक स्कूल प्रमाण पत्र (एचएससी) के लिये इस साल कोविड महामारी के आलोक में परीक्षायें आयोजित नहीं की गयी थी और छात्रों के आंतरिक प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया गया ।

उन्होंने कहा, ‘‘इस वर्ष के परिणाम के लिये मूल्यांकन आंतरिक आकलन अंकों के आधार पर किया गया था, जो स्कूलों ने बोर्ड को भेजे थे। बोर्ड को 13,19,754 नए छात्रों के आंतरिक मूल्यांकन अंक प्राप्त हुए, जिनमें से 13,14,965 उत्तीर्ण हुए हैं।

पाटिल ने बताया कि इस साल 99.63 प्रतिशत छात्र पास हुये हैं जो पिछले साल की तुलना में 8.97 फीसद अधिक है ।

उन्होंने बताया कि 66,871 छात्रों ने 12 वीं की परीक्षा दोबारा दी थी जिसमें से 63,063 छात्र अथवा 94.31 फीसदी उत्तीर्ण हुये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा