लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 996 नए मामले सामने आए

By भाषा | Updated: May 29, 2021 13:27 IST

Open in App

पुडुचेरी, 29 मई पुडुचेरी में एक सप्ताह से कम समय में दूसरी बार कोविड-19 के मामले 1,000 से कम सामने आए हैं। यहां शनिवार को 996 लोग संक्रमित पाए गए।

केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमण दर में भी गिरावट दर्ज की गई और अब यह 10.92 फीसदी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि पुडुचेरी क्षेत्र से 788 नए मामले, इसके बाद कराइकल से 138, यानम से 34 और माहे से 36 नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में संक्रमण की वजह से 21 और मरीजों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 1,497 हो गई। मृतकों में से 11 पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे।

केंद्र-शासित प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,02,896 है। वहीं अभी 13,153 मरीजों का उपचार चल रहा है। यहां मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.45 फीसदी और 85.76 फीसदी है।

इसी बीच अब तक 34,581 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले 21,580 लोगों को कोविड-19 के टीके लगे हैं। विभाग ने अब तक वरिष्ठ नागरिक या गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 वर्ष से ज्यादा उम्र के 1,50,569 लोगों को टीके की खुराक दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है