लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 9,927 नए मामले, 56 की मौत

By भाषा | Updated: March 9, 2021 22:11 IST

Open in App

मुंबई, नौ मार्च महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 9,927 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 56 संक्रमितों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले 22,38,398 पहुंच गए हैं जबकि मृतक संख्या 52,556 हो गई है।

उन्होंने बताया कि आज 12,182 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही अब तक 20,89,294 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 95,322 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। कई दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या में थोड़ी सी गिरावट आई है। सोमवार को संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 97,637 थी।

पुणे शहर में सबसे ज्यादा 1,110 नए मामले रिपोर्ट हुए हैं, जिसके बाद वहां पर कुल मामले 1,01,389 पहुंच गए हैं।

मुंबई शहर में 1,012 लोगों में संक्रमण पाया गया है, जिसके बाद कुल मामले 3,35,595 हो गए हैं और दो संक्रमितों की मौत के बाद शहर में मृतकों की संख्या 11,510 हो गई है।

मुंबई मंडल में 1940 नए मरीज मिले हैं और 11 संक्रमितों की मौत हुई है। क्षेत्र में कुल मामले 7,44,060 पहुंच गए और 19,901 लोगों की बीमारी से मौत हुई है। मुंबई मंडल में मुंबई और इसके उपनगर आते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे