लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के 991 नए मामले, 45 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:31 IST

Open in App

भोपाल, दो जून मध्य प्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 991 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 7,82,099 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 45 और मरीजों की मौत हो गई। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से 8,157 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है। उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 338 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 191 एवं जबलपुर में 83 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में कुल 7,82,099 संक्रमितों में से अब तक 7,56,806 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 17,136 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को कोविड-19 के 4,113 रोगी स्वस्थ हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos