लाइव न्यूज़ :

99 साल की बुजुर्ग महिला ने कोरोना वायरस को दी मात, 9 दिन में ही ठीक होकर लौटी घर

By सुमित राय | Updated: June 27, 2020 18:57 IST

कर्नाटक में 99 साल की एक महिला को कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जन्मदिन के दिन ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह सिर्फ 9 दिन में ही ठीक हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की 99 साल की महिला ने सिर्फ 9 दिनों में कोरोना वायरस को मात दे दी है।महिला अपने पोते के संपर्क में आने से कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं।महिला को उनके 70 वर्षीय बेटे विन्सेंट, बहू रीता और पोते विजय के साथ विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया था।

कोरोना वायरस का संक्रमण देशभर में बढ़ता जा रहा है, लेकिन इस बीच लोग इस महामारी को मात देकर ठीक भी हो रहे हैं। कर्नाटक की 99 साल की एक महिला ने सिर्फ 9 दिनों में कोरोना वायरस को मात दे दी है और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौट गई है। इस बुजुर्ग महिला के ठीक होने से इस जानलेवा रोग से जूझ रहे सभी लोगों के लिए उम्मीद की किरण जगी है।

बताया जा रहा है कि मार्सिलीन सलदान्हा नाम की महिला अपने पोते के संपर्क में आने से कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थीं। 18 जून को 99वें जन्मदिन पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

महिला को उनके 70 वर्षीय बेटे विन्सेंट, बहू रीता और पोते विजय के साथ विक्टोरिया अस्पताल ले जाया गया था। नौ दिन बाद शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई और वह अपने पोते के साथ अस्पताल से बाहर आ गईं।

महिला में नहीं दिखे थे लक्षण

सलदान्हा कर्नाटक में कोविड-19 को हराने वाली सबसे बुजुर्ग महिला बन गई हैं। महिला के बेटे विन्सेंट ने बताया, "हम तीनों में खांसी , जुकाम और बुखार जैसे लक्षण थे, लेकिन मेरी मां में लक्षण नहीं दिखाई दिS थे।"

इलाज कराने की इच्छुक नहीं थी महिला

विक्टोरिया अस्पताल में ट्रॉमा देखभाल केन्द्र की नोडल अधिकारी डॉक्टर आसिमा बानो ने कहा कि महिला अस्पताल में इलाज कराने की इच्छुक नहीं थी। उन्होंने कहा, "ट्रॉमा देखभाल केन्द्र के डॉक्टरों और नर्सों के नैतिक समर्थन से वह बहुत जल्दी ठीक हो गईं। वह जीवन में हमेशा सकारात्मक रहती हैं।"

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?